Big NewsUttarakhand

AE और JE भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज, सीएम ने दिया ये बड़ा बयान

cm dhami

उत्तराखंड में प्रतियोगी परिक्षाओं के पेपर लीक के मामलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद सख्त रवैया अख्तियार किए हुए हैं। शुरु से ही सीएम धामी ने पेपर लीक के आरोपियों को लेकर कोई नरमी नहीं दिखाई है। वहीं अब सीएम धामी ने AE और JE की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब कनखल में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

आपको बता दें कि हाल ही में सीएम के निर्देशों के बाद एई और जेई के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की जांच की गई थी। ये भर्ती परीक्षा 2021 में निकली थी और 2022 में परीक्षा पूरी हो गई और रिजल्ट भी आ चुका है। हालांकि अभी इंटरव्यू नहीं कराए गए हैं। इसी बीच इन भर्ती परिक्षाओं में धांधली का आरोप लगा। इसके बाद सीएम ने इन परिक्षाओं की जांच करा दी।

एई और जेई के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा में धांधली के तार उसी संजीव चतुर्वेदी से भी जुड़ रहें हैं जो मौजूदा वक्त में लेखपाल – पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की गिरफ्त में हैं। संजीव से ही हुई पूछताछ में एई, जेई और प्रवक्ता पदों पर हुई भर्तियों में धांधली का पता चला है।

वहीं युवाओं के साथ अन्याय ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना कनखल पर AE/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगों पर धारा 420, 409, 120B IPC 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज है।

गड़बडी करने वालो को कतई नहीं बख्शा जाएगा – सीएम

सीएम धामी ने कहा की गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा इसके लिए सरकार जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाएगी। ताकि प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय न हो सके।आगे सीएम धामी कहते है की “हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है”। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायतें मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया था।

पेपर लीक मामले में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। साथ ही राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है जो कि पूरे पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो सके। वही भर्ती कैलेंडर जारी कर सरकार उसके अनुरूप ही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। ताकि युवाओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

30 से 50 लाख में बिका पेपर

लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में गिरफ्त में आया संजीव चतुर्वेदी खासा शातिर है। वो पिछल कई सालों से पेपर लीक करा रहा था। हालात ये थे कि जिस लोक सेवा आयोग पर आंख बंद कर विश्वास किया जा रहा था उसी आयोग में बैठा संजीव लोगों की आंखों में धूल झोंक रहा था।

एसटीएफ सूत्रों की माने तो संजीव ने अब तक चार परिक्षाओं में धांधली के बारे में बताया है। इन्हीं में से एई और जेई के साथ ही प्रवक्ता के पदों पर हुई भर्ती भी शामिल है। सूत्रों की माने तो एई का पेपर लीक कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 50 लाख रुपए तक वसूले गए हैं जबकि जेई और प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए 30 लाख रुपए तक की वसूली हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें