Dehradun NewsBig News

दरोगा पर फरियादी महिला के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, SSP ने किया सस्पेंड

देहरादून की एक योग ट्रेनर ने रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज पर जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चौकी इंचार्ज को एसएसपी देहरादून ने सस्पेंड कर दिया है।

दरोगा पर फरियादी महिला के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

मामले को लेकर पीड़िता ने डीजीपी अभिनव कुमार, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया की उसका पति कनाडा में रहता है। फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई थी। जिसके जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इस दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ।

झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप

चोरी के मामले में मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। नैनीताल के एक होटल में दरोगा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया की आरोपी दरोगा ने कई बार उसे धमकी देकर अपने फ्लैट में ले गया और पिस्टल दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। दरोगा पर महिला और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।

SSP ने किया सस्पेंड

पीड़िता ने बताया आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी विवाहित है। पीड़िता के मुताबिक दरोगा से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का भी प्रयास किया था। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी देहरादून ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ दुष्कर का मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें