Dehradun NewsBig News

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें वजह

टिहरी विस्थापित क्षेत्र में एमडीडीए ने सील किए अवैध भवन की सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने के आरोप में भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

अवैध भवन की सीलिंग तोड़कर करा रहे थे निर्माण

बता दें नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से टिहरी विस्थापित क्षेत्र में अवैध भवनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि सहायक अभियंता मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण सुरजीत सिंह रावत ने इस मामले में तहरीर दी है।

सांसद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तहरीर में सुरजीत सिंह रावत ने बताया कि अवैध भवनों को एमडीडीए ने सील कर दिया था उक्त भवन स्वामियों ने एमडीडीए की सील को तोड़कर वहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। तहरीर के आधार पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इन सभी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

तहरीर के आधार पर पुलिस ने उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, मुकेश जैन, मंजुला पटेल, कृष्णा और मनोज के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें