Big NewsDehradun NewsUttarakhand

कोच नरेंद्र शाह पर मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था छात्रा संग अश्लील बातचीत का ऑडियो

प्रशिक्षु क्रिकेटर संग बातचीत का ऑडियो वायरल होने के आरोपों में घिरे होने के बाद क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक क्लब में प्रशिक्षण लेने वाली तीन किशोरियों ने अलग-अलग शिकायतें कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि इनमें से पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पोक्सो एक्ट, SC/ST के साथ अन्य धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज किया है। बाकी, दो किशोरियों की शिकायत को भी मुकदमे में शामिल किया गया है।

ये था मामला

बता दें बीते तीन दिन पहले कोच नरेंद्र शाह ने विषैला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करवाया था। बीते दिनों क्रिकेट कोच शाह का सोशल मीडिया में छात्रा संग अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद ही शाह ने ये कदम उठाया। वायरल ऑडियो में बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को स्नेह राणा का कोच नरेंद्र शाह बताया था। इसके बाद वो किशोरी संग अश्लील बातें कर रहा था।

खतरे से बाहर बताए जा रहे कोच नरेंद्र शाह

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र शाह अब भी दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, सोमवार को भी उन्होंने पुलिस को कोई बयान नहीं दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें