Big NewsHaridwar

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फेसबुक पर किया था विवादित पोस्ट

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के ने बीते दिन एक फेसबुक पोस्ट किया था। जिसके बाद रूड़की में बवाल हो गया। लोगों ने थाने का घेराव धरना देकर महक सिंह के गरफ्तारी की मांग की।

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज को लेकर एक विवादित पोस्ट किया था। जिसके बाद से क्षत्रिय समाज के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने शुक्रवार को इसके विरोध में कोतवाली का घेराव कर घरना दिया था।

जिसमें महक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने महक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिडकुल थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तरफ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह गुरूवार को कार्यकर्ताओं के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे थे।

आरोप है कि उसके बाद ही उन्होंने बयानबाजी की थी। जिसमें उन्होंने क्षत्रिय समाज को लेकर विवादित दिया था। जिसके बाद उन्होंने एक फेसबुक पर पोस्ट किया था जिसके बाद हंगामा और ज्यादा बढ़ गया।

फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद मचा बवाल

क्षत्रिय समाज को लेकर विवादित पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद रूड़की में बवाल मच गया। लोगों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध किया। महक सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। जबकि सिडकुल थाने में भी इस मामले पर महिला अधिवक्ता तोषी रानी की तरफ से तहरीर दी गई। जिसके बाद महक सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button