Big NewsDehradun

यहां हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

चकराता से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार से आगे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान वाहन में छह लोग सवार थे। सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और चकराता घूमने के लिए आए थे। बताया जा रहा है सभी लोग बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में घायल लोगों का विवरण

घायलों की पहचान कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी पीलीभीत, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी बरेली और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी बागपत के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button