Pauri Garhwal NewsHighlight

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, एक की हालत घायल

पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात चुवीचा गांव की ओर जाने वाली रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई का रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

दर्दनाक हादसे में एक की मौत

पुलिस ने कार सवार घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान अरुण कुमार ने (30) निवासी पौड़ी के रूप में हुई। जबकि दिवाकर नौटियाल (32) निवासी पौड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा किस वजह से हुए है। इसकी जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें