Big NewsUttarakhand Chamoli News

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो लोग घायल

जोशीमठ से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

हादसा शुक्रवार रात जोशीमठ प्रखंड के हेलंग उर्गम भर्की मोटर मार्ग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम ने दो घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस क मदद से हायर सेंटर रेफर किया।

वाहन चालक की मौत, दो लोग घायल

हादसे में वाहन चालक रितेश चौहान पुत्र दिगंबर सिंह चौहान निवासी चाई गांव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयदीप सिंह बिष्ट देवर खडोरा और विक्रम सिंह घायल हुए हैं। दोनों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें