Big NewsAlmora

Almora news: अल्मोड़ा में सवारियों को छोड़ लौट रही कार गिरी खाई में, चालक की मौत

Almora news in hindi: अल्मोड़ा में सवारियों को छोड़ कर वापस लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

अल्मोड़ा में सवारियों को छोड़ लौट रही कार गिरी खाई में

Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के सत्यों में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या डीएल 1-जेड सी 7131 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा की मौत हो गई।

सवारियों को छोड़ वापस लौट रही थी कार

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत सवारियों को छोड़ कर वापस अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान सत्यों के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। चालक को कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करवा कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। विनोद सिंह रावत की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button