Big NewsNational

मुज्जफरनगर सड़क हादसा : दिल्ली से हरिद्वार आ रही कार ट्रक में घुसी, कार में सवार छह दोस्तों की मौत

मुज्जफरनगर हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसा मंगलवार सुबह तड़के चार बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार छह दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।

मुज्जफरनगर में हुआ भीषण सड़क हादसा

मंगलवार को तड़के करीब 4.00 बजे थाना छपार क्षेत्र में शाहपुर कट के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह हादसा हुआ। कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

कार में सवार छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकलवाया। पुलिस ने कार के अंदर से सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। सभी मृतक दिल्ली शाहदरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें