Big NewsDehradun NewsUttarakhand
खनन सामग्री से भरे डम्पर से टकराई कार, सहकारी समिति के चेयरमैन की मौत, चालक गिरफ्तार

देहरादून जनपद के विकासनगर में हरबर्टपुर किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन संदीप त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक संदीप त्यागी अपनी कार से ढ़ालीपुर की ओर जा रहे थे।
खनन सामग्री से भरे डंपर से टकराई कार
इसी दौरान द क्लाउड वैडिंग प्वाइंट के पास खनन सामग्री से भरे डंपर से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना के समय मौके पर एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने कार में घायल अवस्था में पड़े चेयरमैन को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हरबर्टपुर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।