Big NewsHaridwar News

शिवरात्रि पर गंगाजल लेने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, दो की मौत, एक घायल

ROAD ACCIDENT

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल बताया जा रहा है।

दो युवकों की मौके पर मौत एक घायल

जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई- 20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्‍वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें