UttarakhandBig NewsHaridwar News

लक्सर में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियों दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

लक्सर में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

सड़क हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। कार खानपुर से लक्सर की ओर आ रही थी। इस दौरान लक्सर पर एक कस्बे के पास सड़क किनारे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कार में चार युवक सवार थे। जिसमें से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को लक्सर अस्पताल भिजवाया। दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। जिसके बाद से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामले की जांच जारी

खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि हादसा प्रथम दृश्य कार का तेज रफ्तार में होना ओर चालक को झपकी आने का माना जा रहा है। जिस वजह से कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें