Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में स्थगित हुए कैंट बोर्ड के चुनाव, अधिसूचना हुई जारी

छावनी परिषद के चुनाव रक्षा मंत्रालय ने स्थगित कर दिए हैं। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नए आदेश के बाद उत्तराखंड में नौ छावनी परिषदों में चुनाव प्रक्रिया रुक गई है।

उत्तराखंड में स्थगित हुए कैंट बोर्ड के चुनाव

रक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद छावनी परिषद के चुनाव स्थगित कर दिए गए है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले छावनी परिषदों में चुनाव के लिए फरवरी में अधिसूचना जारी की गई थी। नए आदेश के बाद उत्तराखंड के नौ छावनी परिषदों में चुनाव प्रक्रिया रुक गई है।

एक महीने से कैंट चुनाव की हो रही थी तैयारियां

पिछले एक महीने से कैंट चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। मतदाता सूची भी लगभग तैयार कर ली गई थी। इसी बीच रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने चुनाव रद्द करने का आदेश जारी किया है। 

छावनी परिषद गढ़ी कैंट के सीईओ अभिनव सिंह ने चुनाव स्थगित होने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक मतदाता सूची को लेकर आ रही आपत्तियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें