Almora NewsBig News

क्वारब पुल के पास मलबे में फंसा कैंटर, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर यातायात बंद

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर क्वारब पुल के पास एक कैंटर मलबे में फंस गया है. जिसके चलते हाईवे पर पिछले नौ घंटे से यातायात ठप है. सैकड़ों वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं.

क्वारब पुल के पास मलबे में फंसा कैंटर

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर क्वारब पुल के पास पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है. बताया जा रहा है मंगलवार तड़के अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरह जा रहा एक कैंटर मलबे में फंस गया है. किसी तरह ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई.

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर यातायात बंद

कैंटर फंसने से हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया है. जिसके कारण हाईवे पर वाहनों का लंबा रैला लगा हुआ है. जेसीबी की मदद से कैंटर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले नौ घंटे से हाईवे बंद होने के चलते यात्री परेशानी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें