Haridwar NewsHighlight

खर्च का ब्योरा न देने पर दो प्रत्याशियों का छीना प्रचार वाहन, दी कार्रवाई की चेतावनी

खर्च का ब्योरा न देने पर व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने बसपा प्रत्याशी जमील अहमद समेत एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार वाहन की अनुमति को भी छीन लिया। वहीं एक अन्य प्रत्याशी पवन कश्यप निर्दलीय को नोटिस भेज कर जवान मांगा है।

खर्च का ब्योरा न देने पर प्रत्याशियों का छीना प्रचार वाहन

बता दें व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने बीते दिनों तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। इसी का जवाब न देने पर बसपा प्रत्याशी जमील अहमद समेत एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी हुसैन को भारी पड़ गया। इसके अलावा एक अन्य निर्दलीय को उन्होंने तीन दिन का समय दिया है।

व्यय प्रेक्षक ने दी कार्रवाई की चेतावनी

व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने कहा कि लेखा मिलान के लिए बैठक में न तो बसपा प्रत्याशी खुद आए और न ही अपने किसी प्रतिनिधि को भेजा। यही नहीं तीन अप्रैल के नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया है। इस पर उन्होंने प्रचार के लिए वाहन प्रयोग की समस्त अनुमतियों को निरस्त कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें