UttarakhandBig News

अवैध धर्मस्थलों को हटाने का प्रदेशभर में अभियान तेज, वनभूमि में बनी 256 मजारों पर कार्रवाई

लैंड जिहाद में सीएम धामी के सख्त रवैया के बाद वन विभाग की ओर से अवैध धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रदेशभर में अभियान तेज हो गए है। जानकारी के मुताबिक अभियान के नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सभी प्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारियों को वनभूमि पर बने अवैध धर्मस्थल चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

256 अवैध मजारें शामिल

बता दें अभी तक प्रदेश में 68 हेक्टेयर भूमि से कुल 285 अवैध धर्मस्थल हटाए गए हैं। इनमें से 256 मजारें शामिल हैं। सबसे अधिक हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, रामनगर, कोटद्वार ओर कालसी वन क्षेत्र में है। कुमाऊं के तिराई क्षेत्र में ही करीब 70 प्रतिशत अवैध धर्मस्थल हैं। वनभूमि पर अतिक्रमण चिन्हिंत करने के बाद सम्बंधित को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस देने के बाद ही कार्रवाई की जा रही है।

दो अवैध गुरुद्वारा को भी भेजे गए हैं नोटिस

नोडल अधिकारी ने बताया की अभियान के तहत दो अवैध गुरुद्वारा को भी नोटिस भेजे गए हैं। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत छह माह की जेल का प्रावधान है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें