Dehradun NewsHighlight

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान, 363 युवाओं के परिजनों को किया फोन

देहरादून पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. खासकर पुलिस युवाओं को चिन्हित कर चालानी कार्यवाही कर रही है. जो नियमों का ताक पर रखकर वाहन चला रहे हैं. बीते दो दिनों में पुलिस ने 363 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर उनके परिजनों को फोन किया.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने बीते दो दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 193, ओवरस्पीडिंग में 11, ड्रंक एंड ड्राइव में 19 चालान काटे हैं.

363 युवाओं के परिजनों को किया फोन

वहीं दो नाबालिग बच्चे वाहन दौड़ाते दिखे जिनके अभिभावकों को बुलाकर पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूला. पुलिस के अनुसार कुल 363 युवाओं के परिजनों को फोन कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित किया. बता दें युवाओं के खिलाफ देहरादून पुलिस का ये अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें