Trendinghighlight

‘और घुमाओ ऑफिस की लड़की…’, मैच देखने गए कपल की कैमरे ने खोल दी पोल, देखिए वीडियो

आजकल स्टेडियम में मैच देखने जाओ तो बहुत कम होगा कि कैमरे की नजर आप पर नहीं जाएगी। कई लोग स्टेडियम में कैमरे पर आने के बाद वायरल होकर फेमस भी हुए है। तो वहीं कई बार इसी कैमरे ने लोगों की पोल भी खोली है। अब ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। जिसमें मैच देखने गए एक कपल की हरकतें कैमरे में कैद हो गई।

मैच देखने गए कपल की कैमरे ने खोल दी पोल

दरअसल स्टेडियम में मैच देखने आए एक कपल को कैमरे ने सबसे सामने एक्सपोज कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में क आदमी ऑफिस की लड़की के साथ लाइव मैच देखने गया था। लेकिन कैमरे में केप्चर होकर दोनों की पोल खुल गई। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब वायरल वीडियो पर यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के तंज भी कस रहे हैं।

https://twitter.com/YadavAnviRoyal/status/2011293813478998197

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @YadavAnviRoyal नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैमरा अचानक दर्शकों के बीच बैठ एक कपल पर फोकस करता है। जैसे ही कपल को पता चलता है कि वो बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं तो उनके चेहरे का रंग उड़ जाता है। जहां महिला कैमरे से नजरें चुराने की कोशिश करती नजर आ रही है। तो वहीं आदमी भी कुर्सियों के पीछे खुद को छिपाने की कोशिश में लग जाता है। ये सारा सीन स्टेडियम की स्क्रीन पर आ जाता है। वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।

और घुमाओ ऑफिस की लड़की…

सोशल मीडिया पर भी लोग कपल पर मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कहा, “मैच देखने नहीं कांड करने गए थे” दूसरे ने कहा, “और लेके घूमो ऑफिस की लड़की।” अन्य ने तंज कसते हुए कहा, “अब पछताए क्या होता है जब चिड़िया चुग गई खेत।” एक यूजर ने लिखा, “एकदम से धर लिए गए।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button