Dehradun NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री ने सुनी राशन डीलर्स की समस्या, अधिकारियों को दिए निस्तारण करने के निर्देश

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने आज प्रदेश के राशन डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया.

कैबिनेट मंत्री ने सुनी राशन डीलर्स की समस्या

मीडिया से बातचीत में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राशन विक्रेताओं को जून माह तक का लाभांश दे दिया गया है. शेष लाभांश व भाड़े के भुगतान की धनराशि के लिए केंद्र सरकार को अवगत कराया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार के स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं. मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले राशन के लिए भुगतान की जाने वाली धनराशि के शेष बचे भाग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.

राशन वितरण में आ रही समस्याओं का हो समाधान

मंत्री ने कहा कि सभी जनपदों के संबंधित डीपीओ और डीएसओ के साथ बैठक करके राशन वितरण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा जो विक्रेता शत-प्रतिशत राशन वितरण कर रहे हैं. उन्हें दुकान खोलने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा. इसके अलावा मंत्री ने आदेश जारी करने की बात कही ताकि शत-प्रतिशत लाभार्थियों को राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं पर अनावश्यक दबाव ना बने.

बायोमेट्रिक व्यवस्था को किया जाए हाईटेक

राशन के शत प्रतिशत ऑनलाइन वितरण पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को निरंतर हाईटेक किया जा रहा है. सुदूरवर्ती जनपदों में भी सिस्टम कारगर हो और हमारे प्रदेश की गिनती 100% ऑनलाइन राशन वितरण करने वाले राज्यों में हो सके. इसके लिए अधिकारियों को 15 दिसंबर तक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

सस्ता गल्ला दुकानों में आरक्षण का प्रस्ताव हो तैयार : मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने के दृष्टिगत, प्रदेश में नई और शेष बची सस्ता गल्ला की दुकानों के आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है. मंत्री ने कहा जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इसे महिलाओं के उत्थान के लिए लागू कर दिया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें