Dehradun NewsBig News

योग कार्यक्रम में जाते हुए हादसे का शिकार हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपचार के लिए पहुंचे दून अस्पताल

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गए।

हादसे का शिकार हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

घटना देहरादून के बहल चौक की है। शुक्रवार सुबह योग कार्यक्रम में जाते वक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कैबिनेट मंत्री और पुलिस स्कॉट की गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे में कैबिनेट मंत्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गणेश जोशी की गाड़ी कैसे हुई हादसे का शिकार ?

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बेहाल चौक पर अज्ञात वाहन कैबिनेट मंत्री के वाहन के आगे आ गया। वाहन को बचाने के चक्कर में लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते ये हादसा हो गया। हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री को आनन-फानन में दून अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें