HighlightPauri Garhwal News

पीएम मोदी से मुलाकात कर लौटे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, बोले- उत्तराखंड को बजट में मिली कई सौगात

दिल्ली दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी से मुकालत कर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत उत्तराखड लौट चुके हैं। बुधवार को पौड़ी में उन्होंने कहा कि कहा की इस बार उत्तराखंड को बजट में कई सौगात मिली जिसका आभार जताने के लिए ही वो दिल्ली पीएम मोदी से मुलाकात करने गए थे।

उत्तराखंड को बजट में मिली कई सौगात

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की उत्तराखंड में रेल कॉनेक्टिविटी के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है। इसी तरह से चारधाम यात्रा रूट पर हो रहे एनएचआई के निर्माण कार्य के लिए अच्छा बजट दिया है। इसके साथ ही आपदा से लेकर जनजातिय गांवों के विकास के लिए भी बजट दिया गया है।

उत्तराखंड में एयर कॉनिक्टिविटी के लिए दिया गया बजट

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार बजट में उत्तराखंड में एयर कॉनिक्टिविटी के लिए बजट दिया है। जिसके लिए वे पीएम का आभार जताने दिल्ली पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर भी अब विकसित किया जाएगा। वहीं धन सिंह रावत की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल पर कैबिनेट मंत्री ने चुप्पी साधी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें