Big NewsUttarakhand

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक, तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित

प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद से ही राज्य में शोक की लहर है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर के अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री बागेश्वर गए हुए थे। जहांअचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया।

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा ‘मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं’। ‘उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। इसके साथ ही उनके परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें’।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया शोक व्यक्त

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने चन्दन राम दस के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करअपने आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने जताया दुख

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी गहरा शोक जताया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा की चंदन राम दास जी का निधन राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है।

तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार ने 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस बीच सभी जनपदों के सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button