UttarakhandBig News

सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, यूसीसी के मसौदे पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन होना है। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट, आयुष निति, भर्ती परीक्षाओं से संबंधित कार्मिक के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में यूसीसी के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है।

UCC विधेयक के मसौदे पर हो सकती है चर्चा

बैठक में पांच सितंबर से विधानसभा के प्रस्तावित मानसूत्र सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा संविदा और आउटसोर्स पर तैनात हजारों महिला कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह 15 दिन का बाल्य देखभाल अवकाश देगी। वहीं महिला संविदा कर्मियों को भी छह महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा।

वित्त मंत्री ने दिया सभी प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन

संविदा और आउटसोर्स पुरुष कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इन सभी प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन दे दिया है। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव चर्चा के लिए लाया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें