Big NewsDehradun News

चार दिसंबर को होगी धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी चार दिसंबर को धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होनी है। कैबिनेट बैठक में कई विभागों के प्रस्ताव पर मंथन होगा।

चार दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक

आगामी चार दिसंबर को सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में दोपहर 12:30 बजे वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार में बैठक का आयोजन होना है। बताया जा रहा है कैबिनेट बैठक में इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं।

इन्वेस्टर्स समिट को लेकर हो सकती है चर्चा

कैबिनेट बैठक में आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कई विभागों के प्रस्ताव पर मंथन होगा। बता दें प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश में पहले से ही तैयारियां चल रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें