सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाया मौत को गले, लिखा मेरे हसबैंड बहुत…

देहरादून के प्रेमनगर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
महिला ने लगाया मौत को गले
मामले को लेकर एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रेमनगर विंग नंबर से महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। महिला को नीचे उतारकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मेरी वजह से सब परेशान हैं…
महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है। कमरे की तलाशी ली तो कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं। मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं। मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं। पुलिस कमरे से मिले सुसाइड नोट की जांच में हूत गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतका गुरप्रीत का पति मंजीत कपड़ों का व्यापार करता है। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गया था। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी उसके घर पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है। मामले कि जांच शुरू कर दी गई है।