UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही बस में आग लगने से मचा हड़कंप, दहशत में आए यात्री

देहरादून से हरिद्वार जाने वाली परिवहन निगम की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही बस चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होते होते टल गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं

चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टला

घटना गुरुवार दोपहर डोईवाला के पास की है। परिवहन निगम की बस देहरादून से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठने लगा। जिससे देख बस में सवार सभी यात्री घबरा गए।

चालक ने धुआं होता देख तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बस से बाहर जाने के लिए कहा। जानकारी के अनुसार बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।

सभी यात्री बताए जा रहे सुरक्षित

बस चालक अवनीश कुमार ने बस रोककर जलते कपडे़ को तत्काल बाहर फेंका और किसी तरह रेत और पानी से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें