UttarakhandBig NewsNainital News

बस चालक ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदते हुए कार को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

प्राइवेट बस की चपेट में आने से दो स्कूटी सवार युवकों की मौत हो गई। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार दो युवक बस के नीचे घुस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रांग साइड चल रही थी बस

घटना शुक्रवार की है। बताया जा रहा है दोनों व्यक्ति अपने पड़ोसी की अंत्येष्टि में जा रहे थे। मृतकों की पहचान गिरीश चंद्र पांडे (40) पुत्र दयाकिशन और विक्रम नेगी (42) भारत सिंह नेगी निवासी भरतपुरी के रूप में हुई। बस लखनपुर की ओर से आ रही थी। बताया जा रहा है बस रांग साइड चल रही थी। इसी दौरान बस चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार घसीटती हुई चली गई। इस बीच बस ने एक कार को भी टक्कर मार दी।

ramnagar news

बस चालक मौके से फरार

दुर्घटना होते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकलकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जेसीबी की मदद से साइड करवाया। बताया जा रहा है हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें