HighlightDehradun News
ब्यासी में बस और ट्रक की भिड़ंत, सीट में फंसा बस ड्राइवर, SDRF ने ऐसे किया रेस्क्यू

देहरादून के ब्यासी में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर में बस चालक अपनी सीट में ही फंस गया। कोशिश करने के बाद भी जान चालक सीट से नहीं निकल पाया तो स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
ब्यासी में बस और ट्रक की भिड़ंत
घटना सोमवार देर रात की है। ब्यासी में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर में बस ड्राइवर बस के अंदर अपनी सीट में ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों ने बस के अंदर फंसे ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।