highlightPolitics

Uttarakhand By Election : मतदान के बीच मंगलौर में चली गोली, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच मंगलौर विधानसभा में आठ से दस राउंड हवाई फायर होने की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

मतदान के बीच मंगलौर में चली गोली

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ सीट में मतदान की प्रक्रिया जारी है। लंबे समय से राजनीतिक दलों द्वारा जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा था और आज जनता मतदान के जरिए अपना पक्ष रख रही है। लेकिन इसी बीच मंगलौर विधानसभा से एक घटना सामने आई जहां कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थकों पर गोली चलाई गई है जिससे कांग्रेस समर्थक घायल हुए हैं।

मतदान के बीच गोली चलने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

गोली चलाई जाने की वारदात पर कांग्रेस अब भाजपा को घेरती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि जिस बात की आशंका व्यक्त कर रहे थे वहीं बात सामने आई है। हमने बार बार कहा कि भाजपा मंगलौर का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करना चाहती है।

भाजपा मंगलौर में चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कूट नीति वाली घटना भाजपा द्वारा साजिश के चलते बनाई गई जिसने कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने और धमकाने के लिए इस तरीके की घटना को अंजाम दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button