Dehradun NewsHighlightUttarakhand

उदयपुर सिटी एक्सप्रेस से टकराया सांड, मौके पर मौत

श्यामपुर फाटक के पास हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ जा रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस की चपेट में अचानक एक सांड आ गया। ट्रेन से टकराने के बाद सांड इंजन के नीचे फंस गया। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 ट्रैन की चपेट में आया सांड मौके पर मौत

श्यामपुर फाटक से 300 मीटर आगे रविवार को यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैन आधे घंटे तक ट्रैक पर ही कड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद श्यामपुर चीता पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन के नीचे फंसे सांड के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद ट्रैन वहां से रवाना हो गई।

पहले भी हो चुके है हादसे

आपको बता दे ये कोई पहला मामला नहीं है जिसमें रेलवे ट्रैक के नीचे आकर किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा हो। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है। जिसमें जानवरों के साथ साथ इंसान भी ट्रैन की चपेट में आए हैं। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन मौन साधे हुए है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें