UttarakhandHighlight

Budget 2024 : आत्मनिर्भर विकसित भारत संकल्प की पूर्ति वाला है बजट, महेंद्र भट्ट ने की जमकर तारीफ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया। इस साल पहली बार ऐसा हुआ कि जब बजट पेश करने के दौरान उत्तराखंड का जिक्र किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर, विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बताया है। भट्ट ने कहा उत्तराखंड के लिए आपदा मे मदद काफी अहम है।

महेंद्र भट्ट ने की बजट की तारीफ

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित देवभूमि की बजट में विशेष चिंता करने के लिए पीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही बजट से प्राप्त होने वाले ईंधन से डबल इंजन सरकार की गति, राज्य में कई गुना तीव्र होने की उम्मीद जताई। भट्ट ने बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग को ताकत देने वाला बजट बताया । जिसमे महिला सशक्तिकरण के माध्यम से उनकी भागेदारी बढ़ाने की बात की गई है।

हर वर्ग को मिलेगा नई ताकत : भट्ट

भट्ट ने कहा मुद्रा लोन की लिमिट में वृद्धि की गई है साथ ही रोजगार के अनगिनत अवसर देना वाला यह बजट है। यह आत्म निर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट, किसानों, व्यापारियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से माध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है।

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का किया आभार व्यक्त

महेंद्र भट्ट ने बाढ़ एवं आपदा से लगातार उत्तराखंड में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष मदद की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। भट्ट ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदा के चलते प्रत्येक वर्ष देवभूमि को बड़े पैमाने पर राजस्व एवं जन हानि को झेलना पड़ता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें