UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन पुल हुआ क्षतिग्रस्त, दो मजदूर अलकनंदा नदी में बहे

चमोली से बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किया जा रहा था। अचानक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। हालांकि एक मजदूर तैरकर खुद ही किनारे आ गया। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन पुल हुआ क्षतिग्रस्त

बता दें हादसा बुधवार सुबह का है। बदरीनाथ धाम में ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान अचानक ढांचा गिर गया। जिसके चपेट में आने से दो मजदूर भी अलकनंदा नदी में बह गए।

alaknanda nadi mai bahe majdur

मजदूर की तलाश जारी

सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। एक मजदूर खुद तैरकर नदी किनारे आ गया। जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्ष प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। युवक की पहचान सोनू (28) के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें