Trending : दूल्हे ने दहेज लेने से किया इंकार, तो ससुर ने उसे ही कर दिया रिजेक्ट, जानिए पूरा मामला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दूल्हे ने दहेज लेने से किया इंकार, तो ससुर ने उसे ही कर दिया रिजेक्ट, जानिए पूरा मामला

Uma Kothari
3 Min Read
Bride-father-rejected-man-and-calls-him-defective-after-he-refused-to-take-dowry

जहां एक तरफ लोग मॉर्डन विचारधारा होने की बात करते हैं और पुरानी दकियानूसी प्रथाओं को छोड़ने की बात करते है। तो वहीं आज भी कई लोग इसी रुढ़िवादी सोच रखते है। साथ ही उसे बढ़ावा भी देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। जहां पर दूल्हे के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। यहां पर दूल्हे को रिश्तेदारों ने दहेज ऑफर किया। लेकिन जब उसने माना किया तो ये उसी पर ही उल्टा भारी पड़ गया।

दूल्हे ने दहेज लेने से किया इंकार

दरअसल एक दूल्हे ने अपने होने वाले ससुर से मिल रहे दहेज को मना कर दिया। फिर क्या था दुल्हन के पिता ने उसे ही रिजेक्ट कर दिया। दुल्हन के पापा की माने तो लड़के में ही कोई खराबी होगी। अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ससुर ने तोड़ दिया रिश्ता

दरअसल ये स्टोरी एक Reddit यूजर द्वारा शेयर की गई है। Reddit यूजर का नाम Ichizaya है। जिसमें उसने बताया कि ये घटना उसके चचेरे भाई के साथ घटी है। यूजर की माने तो उसका भाई समझदार और कमाने वाला शख्स है। वो केवल शादी के लिए एक अच्छे जीवन साथी की तलाश कर रहा था। उसे अच्छा रिश्ता मिला। लड़की अच्छी पढ़ी-लिखी, करियर-ओरिएंटेड और समझदार थी। दोनों परिवारों को रिश्ता अच्छा लगा।

DOWRY

‘दहेज नहीं ले रहा तो डिफेक्ट है’

इसके बाद जब लड़की के पिता ने दहेज के लिए लड़के को पेशकश की। उन्होंने गिफ्ट में Range Rover या डुप्लेक्स फ्लैट देने की इच्छा जताई। लेकिन लड़के ने साफ मना कर दिया। कुछ देर बाद लड़की के पिता ने रिश्ता ही तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि, “अगर यह दहेज नहीं ले रहा है, तो जरूर इसमें कोई खराबी होगी।’

फोन से दूल्हे को किया कम्पेयर

आगे उन्होंने यहां तक कहा, “एक ऊंचे लेवल का आदमी अपनी कीमत जानता है। अगर वो दहेज नहीं ले रहा है, तो कुछ तो गड़बड़ है।’ दूल्हे को मोबाइल फोन से कम्पेयर करते हुए उन्होंने कह कि, “Xiaomi या Vivo के फोन 15-20 हजार में मिल जाते हैं। लेकिन लोग iPhone पर लाखों खर्च करते हैं क्योंकि वो वैल्यू रखता है।”

Share This Article