Dehradun News

हरेला पर्व पर ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप ने किया पौधारोपण, लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

हरेला पर्व के अवसर पर ब्रह्मपुरी वार्ड 74 के भाजपा पार्षद सतीश कश्यप के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय और सहारनपुर रोड स्थित अंबेडकर पार्क में पौधारोपण किया. इस दौरान उन्होंने पार्क और अंबेडकर की मूर्ति की धुलाई कर साफ सफाई की.

ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद ने किया पौधारोपण

भाजपा के निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही हम सब लोगों ने इतनी गर्मी सहन की है. भविष्य में इस गर्मी से अगर निजात पानी है तो हम सब लोगों को छायादार फलदार पेड़ों को अपने आसपास लगाना होगा और उनकी देखरेख करनी होगी. जिससे हमें और हमारे आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ, साफ हवा और छाया मिल सके.

लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

पार्षद ने सभी लोगों से पेड़ लगाने की अपील कर कहा कि अगर किसी के पास पौधे नहीं हैं तो वह उनसे संपर्क कर पौधे ले सकता है.पौधरोपण के दौरान पार्षद सतीश कश्यप के साथ बाजार चौकी के इंचार्ज प्रमोद शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल, स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सेठी और कई भाजपा नेता मौजूद रहे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें