दादी की तेहरवीं पर शादी के कपड़े पहनकर आए पोते, आप भी देखिए वायरल वीडियो

Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब घटनाए सामने आती रहती है। कुछ ना कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो लोगों के हंसी का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो एक गंभीर और भावुक माहौल से जुड़ा है। लेकिन इसमें जो दो बच्चों ने गलती की है उससे इसका भाव पूरा उल्टा नजर आ रहा है। बच्चों को खुद इस गलती की भनक भी नहीं है। उनकी यहीं गलती पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।
दादी की तेरहवीं में पहन लिए शादी के कपड़े boys wore wedding clothes in dadi’s terahvi video viral
दरअसल इस वायरल वीडियो में कुछ छोटो बच्चे दुकान पर सामान खरीदने के लिए जाते हैं। उसी दिन उनके घर में उनकी दादी की तेरहवीं भी है। तेरहवीं जैसे धार्मिक और शोक के कार्यक्रम में हमारे यहां अमुमन सफेद कपड़े या फिर साधारण कपड़े पहने जाते हैं। लेकिन यहां पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बच्चे अपने दादी की तेरहवीं में शादी वाले कपड़ें पहने नजर आते है। किसी ने कोर्ट-पैंट तो किसी ने चमकदार कपड़ें, मानों तेरहवीं के लिए ही खरीदें गए हो।
दुकानदार ने बना डाली वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। दरअसल दुकानदार बच्चों को पहचानता है। जिसके चलते उसने मजाकिया अंदाज में उनकी वीडियो बना ली। वो हंसते हुए कहता है, “देख लो भाई, आज इनकी दादी की तेरहवीं है और कपड़े देखो इनके… कोट-पैंट पहनकर घूम रहे हैं।”
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, “गलती से शादी में नहीं, तेरहवीं में पहुंच गए।” कई यूजर्स बच्चों की मासूमियत पर चुटकी भी ले रहे हैं।