International Newshighlight

दो हमलावर ने फेस्टिवल के बीच की अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत… जानें मास शूटिंग के बड़े अपडेट bondi beach news

bondi beach news: रविवार यानी 14 दिसंबर, 2025 को ऑस्ट्रेलिया (australia news) के सिडनी (sydney shooting) में भयावह स्थिति पैदा हो गई।

यहां पर यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना देखने को मिली। हजारों की तादात में मौजूद लोगों पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस मास शूटिंग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं कई लोग घायल है।

फेस्टिवल के बीच की अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत bondi beach news

दरअसल रविवार का दिन होने की वजह से यहां पर भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहूदी लोग यहां पर सात दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन आयोजित “चानुका बाय द सी” इवेंट के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग Sydney Shooting

प्रदर्शनकारियों की माने तो दो लोग काले कपड़ों में राइफल्स या शॉटगन लेकर आए थे। आते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनाई दी। लोग जमीन पर पड़े हुए थे।

बता दें कि यहां पर गोलीबारी का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लोग गोलिया चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। काले कपड़ों में इन दोनों हमलावरों के हाथ में राइफल भी है। जो ऊंचाई वाले स्थान से लोगों पर गोलिया चला रहे हैं।

हमलावर हुए गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय मीडिया हाउस ‘सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड’ की माने तो एक को पुलिस ने गोली मारी। तो वहीं दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके को भी बंद कर दिया है। साथ ही लोगों से घटना वाली जगह से दूरी बनाने की अपील की गई है।

मास शूटिंग पर PM एंथनी अल्बनीज ने जताया दुख

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मास शूटिंग पर एक बयान जारी कर कहा, “बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं।

मैंने अभी-अभी AFP कमिश्नर और NSW (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है। हम NSW पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, हम आगे अपडेट देंगे। मैं आस-पास के लोगों से NSW पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button