बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा ड्रग्स केस में UAE की जेल से रिहा हो गई है। रिहा होने के एक दिन बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया में एक हैंड रिटन नोट पोस्ट किया। इस नोट में उन्होंने जेल में रहकर अपनी आपबीती बताई है। बता दें की अभिनेत्री सड़क 2’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। क्रिसन ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा की उन्होंने जेल के अंदर कॉफ़ी टॉयलेट के पानी से बनाई।
टाइड डिटर्जेंट से धोए बाल
अभिनेत्री ने अपने नोट में लिखा ‘ पेन और पेपर ढूढ़ने में ही उन्हें तीन हफ़्तों से ज्यादा का समय लग गया।
आगे उन्होंने बताया की बाल धोने के लिए उन्होंने टाइड डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही कॉफ़ी पीने के लिए टॉयलेट का पानी इस्तेमाल किया।
साथ ही उन्होंने बताया की वो बॉलीवुड फिल्में भी देखती थी। उन्हें कभी-कभी रोना भी आ जाता था। तो कभी वो फिल्म में देश की संस्कृति, संगीत और जाने माने चेहरों को देखकर खुश हो जाती थी। उन्हें भारतीय होने और भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े होने पर गर्व होता था।
मैं सिर्फ एक मोहरा हूं- क्रिसन
आगे उन्होंने अपने नोट में लिखा वो इस केस में सिर्फ एक मोहरा थी। इसके अलावा अभिनेत्री के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया की शुक्रवार को क्रिसन वापस आ जाएगी। बुधववार को केविन ने अपनी बहन क्रिसन और उनके परिवार के बीच हुई वीडियो कॉल का पोस्ट करते हुए लिखा ‘ क्रिसन अब फ्री हो गई। वो अगले 24 घंटों में भारत लौट आएगी।

अवार्ड ट्रॉफी में थे ड्रग्स
बता दें की 27 साल की अभिनेत्री को पिछले महीने ड्रग्स के केस में मुंबई के ही कुछ लोगों ने फंसाया था। जो अब गिरफ्तार हो चुके है। साथ ही उन्होंने अपना अपराध भी मान लिया है। आरोपियों ने अवार्ड ट्रॉफी में ड्रग्स छुपाके रखे थे। जिसका पता शारजाह में चला।
इसके बाद पुलिस ने क्रिसन को गिरफ्तार कर लिया था। वो एक अप्रैल से जेल में बंद थी। ड्रग्स केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने इस केस में मुख्य आरोपी एंथनी पॉल को और सहयोगी राजेश बुभाटे उर्फ रवि को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।