Dehradun NewsHighlight

UKD नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचा उनका पार्थिव शरीर, आवास में उमड़ी समर्थकों की भीड़

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंच गया है. इस दौरान उनके समर्थकों की भीड़ उनके आवास में उमड़ी हुई है. हादसे की खबर मिलने के बाद से पंवार के परिजनो में मातम पसरा हुआ है.

सड़क हादसे में हुई थी मौत

हादसा रविवार रात नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग पॉइंट का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने वेडिंग पॉइंट के सामने खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि !

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें