Big NewsNainital News

15 दिन से लापता रेंजर का यहां मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव 15 दिन बाद भीमताल से मिला। नैनीताल पुलिस लगातार रेंजर की तलाश कर रही थी। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को रेंजर का सुराग मिला था।

15 दिन बाद मिला लापता रेंजर का शव

बता दें 15 दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटी हुई थी। पुलिस को रेंजर सीसीटीवी फुटेज में हल्द्वानी से भीमताल की तरफ जाते दिखे थे। जिसके बाद पुलिस ने भीमताल में रेंजर की खोजबीन शुरू की।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम ने बुधवार को रेंजर का शव भीमताल से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही रेंजर की मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे। फिलहाल घटना की सूचना रेंजर हरीश चंद्र पांडे के परिजनों को दे दी है।

29 नवंबर की शाम से लापता हैं रेंजर

बता दें कि ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें