उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा में एक साल पहले चार अक्टूबर 2023 को एक हिमस्खलन हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग लापता हो गए थे। जिसमें से एक का शव एख साल बाद गुरूवार को बरामद किया गया है।
एक साल बाद बरामद हुआ लापता पर्वतारोही का शव
उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 में पिछले साल हुए हिमस्खलन हादसे में लापता दो लोगों में से एक का शव एक साल बाद गुरूवार को बरामद किया गया है। जबकि एक लापता पर्वतारोही अब भी कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या 28 हो गई है।
34 प्रशिक्षुओं का दल आया था हिमस्खलन की चपेट में
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के लिए गया खा। चार अक्टूबर 2022 निम का ये दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी। जबिक चार पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था।
अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
बीते साल हुए इस हादसे में दो पर्वतारोही उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरूवार को एक शव बरामद तो किया गया है लेकिन अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को उत्तरकाशी लाय जा रहा है।