Dehradun NewsBig News

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला नाबालिग का शव, परिजनों में पसरा मातम, जांच शुरू

देहरादून के सेलाकुई में नाबालिग का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।

पंखे से लटका मिला नाबालिग का शव

घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि नाबालिग अपने परिवार के साथ सेलाकुई क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं और मां एक प्राइवेट अस्पताल में झाड़ू-पोंछा का काम करती है।

घर पर अकेली थी किशोरी

रोज की तरह किशोरी के परिजन शनिवार को भी काम पर गए हुए थे। इस दौरान किशोरी घर पर अकेली थी। नाबालिग के परिजन जब घर लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी।

नाबालिग ने लगाया मौत को गले

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो नाबालिग चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। किशोरी को नीचे उतारकर सीएचसी सहसपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही किशोरी के मृत्यु के असल कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामला प्रथम दृष्टमा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन फिलहाल अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें