HighlightUttarkashi News

भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने रविवार सुबह भागीरथी नदी किनारे पर एक शव देखा। शव देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

60 वर्ष से अधिक लग रही है उमर

बताया जा रहा है कि शव बुजुर्ग महिला का है। जिसकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा लग रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचायत नामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें