Big NewsUttarkashi News

पुरोला से भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दुर्गेश लाल, क्षेत्र में है अच्छी पकड़

devbhoomi news

उत्तरकाशी : पुरोला से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े दुर्गेश लाल जहां भाजपा में शामिल हुए थे वहीं वो अब भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले दो दिनों से अटकलें चल रही थी कि वो भाजपा छोड़ रहे हैं। आख़िरकार दुर्गेश लाल ने अपने कई समर्थकों समेत भाजपा का दामन छोड़ दिया औऱ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनको कांग्रेस की सदस्यता देकर विधिवत पार्टी में शमिल कर लिया है।

आपको बता दें कि दुर्गेश लाल के साथ रंवाई जन एकता संयोजक चन्द्रमणि रावत, गुलाब रावत, सतीश चौहान व उपेन्द्र चौहान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इस अवसर पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता जयराम चौहान भी उपस्थित रहे। दुर्गेश लाल के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने के फैसले का रंवाई जन एकता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

आपको बता दें कि दुर्गेश लाल 2017 में पुरोला विधानसभा से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। चुनाव में हार के बावजूद इन्हें पुरोला विधानसभा के मोरी ब्लॉक से अपार जन समर्थन मिला था। चुनाव के बाद ये भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन अब भाजपा छोड़ इन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का पक्का मन बनाया और आज सदस्यता ग्रहण की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें