Haridwar NewsBig News

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, अवैध संबंधों के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव पड़ा मिला था। गुरुवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि नौ नवंबर को चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जांच की गई तो श्यामपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। CCTV में देखा गया की महिला एक व्यक्ति के साथ सिडकुल की तरफ से आती हुई दिख रही है।

सिडकुल पहुंचने पर पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों साथ में ही रहते थे और सिडकुल की फैक्टरी में काम करते थे। घटना के बाद CCTV में दिख रहा व्यक्ति (अजय निवासी बदायूं) कहीं चला गया। CCTV से लीड मिलने के बाद टीम बदायूं पहुंची। जहां जांच में पता लगा कि आरोपी अजय 15 नवंबर को हरिद्वार आया था। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया।

वैध संबंधों के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट

पूछताछ में उसने बताया कि वो और पूजा (मृतक) काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। क्योंकि बीच में पूजा किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी थी।

हालांकि अजय पूजा को मनाकर अपने साथ वापस ले आया था। लेकिन दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुए। जिस वजह से उसने अपनी पत्नी को जंगल में ले जाकर चुन्नी से उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें