Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : BJP पर बरसे हरदा, कांग्रेस को चुनाव से पहले मिला इस पार्टी का समर्थन

BJP's target

देहरादून: कांग्रेस चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को जय हिंद, जय भारत पार्टी ने समर्थन दिया हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जय हिंद, जय भारत पार्टी के समर्थन से कांग्रेस को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि सभी ज़िलों में एयर कनेक्टिविटी को लेकर कांग्रेस ने बेहतर काम किया था। आरोप लगाया कि भाजपा सभी सस्ती दरों की सेवाओं को बंद कर दिया। इसको लेकर सरकार लगातार जनता को भ्रमित कर रही है। यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुए हमले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैंने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को मामले से अवगत करा दिया है।

उन्होंने मांग की है कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य को सुरक्षा मिलनी चाहिए। पूर्व सीएम ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बयान की निंदा भी की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का जैसी करनी, वैसी भरनी का बयान निंदनीय है। हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का अपना बयान वापस ले लेना चाहिए।

उन्होंने पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देश में ऑल वेदर रोड नाम की कोई परियोजना नहीं है। यह योजना चारधाम यात्रा सुधार मार्ग के नाम से कांग्रेस के समय से चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बीजेपी सिर्फ श्रेय लेने के लिए ऐसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कई संगठन सहयोग कर रहे हैं। साथ ही कहा कि 9 दिसंबर विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ सरकार की सद्बुद्धि के लिए गैरसैंण में जाकर सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को गैरसैंण में ठंड लगती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें