देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के महा-जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की शुरुआत आज से हो गई है। सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
दून में भाजपा के महा-जनसंपर्क अभियान की हुई शुरूआत
भारतीय जनता पार्टी के महा-जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की शुरुआत आज से राजधानी देहरादून में हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की। बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान के तहत टिहरी लोकसभा के लिए व्यापारी सम्मलेन का आयोजन कर रही है।
महा-जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण
देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के महा-जनसंपर्क अभियान का ये दूसरा चरण है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताएंगे। इसके साथ ही इसमें व्यापारियों के हक में लिए गए फैसलों पर भी चर्चा की जाएगी।
सीएम धामी सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर,मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के कई एसोसिएशन के व्यापारी मौजूद रहे।