Big NewsDehradun

कल होगा भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज, सीएम धामी आज करेंगे आज मीडिया संवाद

भाजपा केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। जिसका आगाज 30 मई से होने जा रहा है। इस से पहले आज सीएम धामी मीडिया संवाद करेंगे।

कल से होगा महा जनसंपर्क अभियान का आगाज

केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। जिसका आगाज कल से होने जा रहा है।

इस से पहले आज मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें सीएम धामी मीडिया संवाद करेंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए रणनीति बना ली है।

महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। एक महीने तक अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button