Big NewsPolitics

बागेश्वर उपचुनाव से पहले बीजेपी का कांग्रेस को बड़ा झटका, Ranjit Das भाजपा में हो रहे शामिल

Bageshwar news: प्रदेश में बागेश्वर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हर ओर चर्चाओं के बाजार गर्म है। इसी बीच भाजपा कांग्रेस को बड़ा झटका देने जा रही है।

बागेश्वर उपचुनाव से पहले बीजेपी का कांग्रेस को बड़ा झटका

बागेश्वर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर प्रत्याशियों को लेकर सुगबुगाहट हो रही थी।

वहीं दूसरी ओर भाजपा अब कांग्रेस को बड़ा झटका देने जा रही है। ये झटका बागेश्वर उपचुनाव में टिकट के ऐलान से पहले ही बीजेपी कांग्रेस को देने जा रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी रहे Ranjit Das BJP में हो रहे शामिल

2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे Ranjit Das BJP का दामन थामने जा रहे हैं। आज थोड़ी देर में पार्टी मुख्यालय पर रणजीत दास भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसके बाद देखना ये होगा कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button