Big NewsPolitics

kedarnath : हॉट सीट केदारनाथ में खिला कमल, बीजेपी को मिला बाबा केदार का आशीर्वाद

हॉट सीट केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर यहां जीत दर्ज की है। जिसके बाद से बीजेपी में खुशी की लहर है। केदारनाथ में जीत के बाद मुख्यमंत्री आवास में जश्न का मौहाल है।

हॉट सीट केदारनाथ में खिला कमल

केदारनाथ उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और केदारनाथ में बीजेपी ने बाजी मार ली है। भारतीय जनता पार्टी को बाबा केदार का आशीर्वाद मिला है। आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज रातव को हराकर जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट‍ मिले हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज रावत को 18191 वोट मिले हैं। आशा नौटियाल ने 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल

केदारनाथ में जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर है इसके साथ ही सीएम आवास में जश्न का मौहाल है। भाजपा नेता मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। केदारनाथ में जीत को लेकर सीएम ने समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा है कि ये जीत समस्त कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता जनार्दन का भाजपा की नीतियों पर अपार विश्वास का प्रतीक है।

जनता ने डबल इंजन सरकार पर जताया विश्वास

सीएम ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में देवतुल्य जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को दिया गया जनादेश न केवल डबल इंजन सरकार के अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता के अटूट विश्वास की मुहर है अपितु ये बाबा केदार की पावन भूमि पर झूठ और भ्रामक राजनीति करने वालों को करारा जवाब भी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button